पश्चिमी यूपी में कौन जीत रहा है सबसे ज्यादा सीटें? यूपी विधानसभा चुनाव से पहले आया बड़ा सर्वे
UP Election Survey: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले 'न्यूज़ लीडर' और 'मैटराइज' ने पश्चिमी यूपी की 136 विधानसभा सीटों को लेकर बड़ा सर्वे जारी किया है. सर्वे के अनुसार, 136 सीटों में से NDA को 93 सीटें और सपा गठबंधन को 43 सीटें मिलने का अनुमान है. तो वहीं, बसपा का खाता नहीं खुलेगा.
ADVERTISEMENT

Akhilesh, jayant and CM yogi
UP Election Survey:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं. सभी राजनीतिक दल चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए मैदान में उतर चुके हैं. पश्चिमी यूपी में भी बीजेपी और सपा के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. इसी बीच, 'न्यूज़ लीडर' और 'मैटराइज' का एक नया ओपिनियन पोल सामने आया है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 136 विधानसभा सीटों का सियासी मिजाज बता रहा है.
