Raebareli Weather Today: मानसून की बेरुखी, रायबरेली में मानसून की देरी बनी आफत, धान की रोपाई अटकी, छोटे किसान सबसे ज्यादा प्रभावित
Raebareli Weather today 7th July 2026: रायबरेली में मानसून की देरी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.बारिश न होने से धान की रोपाई ठप है, खेत सूखे पड़े हैं और नर्सरी भी प्रभावित हो रही है. महंगी सिंचाई का खर्च छोटे किसानों की पहुंच से बाहर है, जिससे खरीफ सीजन और उनकी आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है.
ADVERTISEMENT

मानसून की बेरुखी, रायबरेली में मानसून की देरी बनी आफत, धान की रोपाई अटकी, छोटे किसान सबसे ज्यादा प्रभावित
Raebareli Weather today 7th July 2026: आषाढ़ का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन जिले में मानसून की बेरुखी ने अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. अमूमन आषाढ़ की शुरुआत होते ही जिले के खेतों में धान की रोपाई की हलचल तेज हो जाती थी, लेकिन इस बार आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच भी धरती प्यासी है. बारिश न होने के कारण खेतों में नमी गायब है, जिससे धान की रोपाई का काम पूरी तरह ठप पड़ा है. कई इलाकों में खेत सूखे और फटे नजर आ रहे हैं.
