Monsoon Rain: यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, आज इन जिलों में होगी बारिश
Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में 7 जुलाई को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है. अगर आप आज यानी 7 जुलाई को घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो एक बार मौसम का हाल जरूर जान लें. मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.
