लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: पड़ाव में नाला सफाई के दौरान हंगामा, युवक बोला सिर्फ खानापूर्ति नहीं चलेगी नाले में बैठ युवक ने रोकी सफाई, प्रशासन से की बड़ी मांग

Chandauli Protest News: पड़ाव में नाला सफाई के दौरान एक युवक नाले में बैठकर विरोध करने लगा. उसने अधूरी सफाई, अतिक्रमण हटाने और निकाले गए मलवे को तुरंत हटाने की मांग की. पुलिस ने समझाकर युवक को नाले से बाहर निकाला. इसके बाद सफाई कार्य दोबारा शुरू हुआ.

ADVERTISEMENT

 पड़ाव में नाला सफाई के दौरान हंगामा, युवक बोला सिर्फ खानापूर्ति नहीं चलेगी नाले में बैठ युवक ने रोकी सफाई, प्रशासन से की बड़ी मांग
पड़ाव में नाला सफाई के दौरान हंगामा, युवक बोला सिर्फ खानापूर्ति नहीं चलेगी नाले में बैठ युवक ने रोकी सफाई, प्रशासन से की बड़ी मांग
social share
Google CTA

Chandauli News: पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग पर मंगलवार को नाला सफाई अभियान के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक युवक नाले में उतरकर बैठ गया और सफाई कार्य का विरोध करने लगा, युवक का कहना था कि प्रशासन केवल औपचारिक सफाई कर रहा है, जबकि बरसात के दौरान क्षेत्र में कई दिनों तक जलभराव की समस्या बनी रहती है. उसने नाले की पूरी लंबाई में प्रभावी सफाई, अतिक्रमण हटाने और निकाले गए मलवे को तत्काल हटाने की मांग की.