लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli Weather Alert: घने बादल, झमाझम बारिश और ठंडी हवाएं, मुगलसराय में मौसम ने ली करवट, जानिए दिन में कैसा रहेगा मौसम

Chandauli Monsoon Alert 7th july 2026: मुगलसराय में मंगलवार सुबह झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. करीब डेढ़ घंटे की बारिश, घने बादल और ठंडी हवाओं ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई.सड़कों पर पानी भर गया, जबकि किसानों और आम लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई.

ADVERTISEMENT

 घने बादल, झमाझम बारिश और ठंडी हवाएं; मुगलसराय में मौसम ने ली करवट, जानिए दिन में कैसा रहेगा मौसम
घने बादल, झमाझम बारिश और ठंडी हवाएं; मुगलसराय में मौसम ने ली करवट, जानिए दिन में कैसा रहेगा मौसम
social share
Google CTA

Chandauli Monsoon Alert 7th july 2026: मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे शुरू हुई बारिश ने पूरे नगर का मौसम खुशनुमा बना दिया. लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार हुई झमाझम बारिश से लोगों को कई दिनों से पड़ रही भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली. सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई. ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने राहत की सांस ली और मौसम का आनंद लिया.