मोबाइल चैट न दिखाने पर लिव-इन पार्टनर की हत्या..., जौनपुर में प्रेमी हेमल खखरिया ने रेशमा खातून के शव के तीन टुकड़े कर फेंके
जौनपुर लिव इन हत्या मामला में मोबाइल चैट विवाद के बाद प्रेमिका की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ. पुलिस ने 14 घंटे में आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जबकि मामले की जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

Jaunpur Live-In Murder Case (Photo: AI Generated)
Jaunpur Live-In Murder Case: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. जानकारी के मुताबिक मोबाइल में मौजूद व्हाट्सऐप चैट को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी. आरोप है कि वारदात के बाद उसने पहचान छिपाने की कोशिश में शव के तीन टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर करीब 14 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.
