Raebareli Mandi Bhav Today: रायबरेली में आवक घटने से तीखी हुई मिर्च, लाल हुआ टमाटर, जानिए थोक और फुटकर के भाव
Raebareli Mandi Rate Today 7th july 2026: रायबरेली में लगातार बारिश ने सब्जियों की आपूर्ति पर असर डाला है, जिससे स्थानीय मंडियों में आवक घट गई है. बाहरी राज्यों से सब्जियां मंगाने और बढ़े परिवहन खर्च के कारण फुटकर बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. टमाटर, हरी मिर्च और प्याज के दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में आवक घटने से तीखी हुई मिर्च, लाल हुआ टमाटर, जानिए थोक और फुटकर के भाव
Raebareli Mandi Rate Today 7th july 2026: मानसून की दस्तक के साथ ही आम जनमानस पर महंगाई की दोहरी मार पड़नी शुरू हो गई है, जिले की नवीन सब्जी मंडी में सब्जियों के थोक दाम अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद फुटकर बाजार में उपभोक्ताओं की जेब जमकर काटी जा रही है. मंडियों और रिहायशी इलाकों की फुटकर दुकानों के बीच करीब 15 से 20 फीसदी और कुछ मुख्य सब्जियों में तो दोगुने से भी अधिक का अंतर देखने को मिल रहा है. लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों से होने वाली सब्जियों की आवक पूरी तरह प्रभावित हुई है, जिसके चलते शहरवासियों को महंगे दामों पर सब्जियां खरीदनी पड़ रही हैं.
