लेटेस्ट न्यूज़

भाई की शादी, कार और दोस्तों पर लाखों उड़ाए..., राम मंदिर चढ़ावा चोरी से अविनाश शुक्ला ने खर्च किए थे 19,00,000 लाख रुपए

राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला से जुड़े नए दावे सामने आए हैं. जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में पुलिस परिवार, दोस्तों को दिए गए पैसों, बैंक खातों और संपत्तियों की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Avinash Shukla Interrogation News
Avinash Shukla Interrogation News (Photo: AI)
social share
Google CTA

Avinash Shukla Interrogation News: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस सूत्रों का दावा है कि अविनाश ने कथित तौर पर गबन की गई रकम में से करीब 19 लाख रुपये अपने परिवार और दोस्तों पर खर्च करने की बात स्वीकार की है. जांच एजेंसियां अब इस रकम के लेन-देन, बैंक खातों और संपत्तियों की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं.