40 दिन के CCTV में 70 बार चोरी..., राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कपड़ों, जेबों और जूतों में पैसे छिपाते हुए दिखे कर्मचारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 40 दिन की CCTV जांच में 70 संदिग्ध घटनाएं सामने आने का दावा है. अयोध्या में एसआईटी सुरक्षा व्यवस्था, नकदी गिनती और कर्मचारियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Ram Temple CCTV Investigation News (Photo: AI)
Ram Temple Donation Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में एसआईटी की शुरुआती जांच ने कई अहम पहलुओं की ओर इशारा किया है. जानकारी के मुताबिक, 40 दिनों की उपलब्ध CCTV फुटेज की जांच के दौरान कई संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं. जांच एजेंसी का दावा है कि गिनती कक्ष के अंदर कर्मचारियों को कई बार नकदी को कपड़ों, जेबों और जूतों में छिपाते हुए देखा गया. इसी बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हाईलेवल बैठक में भी जांच पर चर्चा की गई.
