लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं कृष्ण मोहन? लखनऊ से पढ़ाई, IFS अफसर और... अब मिल गई चंपत राय वाली जिम्मेदारी

Krishna Mohan: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में आज चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है. मंदिर ट्रस्ट ने पूर्व IFS अधिकारी कृष्ण मोहन को ट्रस्ट का अंतरिम महासचिव चुना है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Krishna Mohan: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में आज चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है. चंपत राय की जगह लेने के लिए मंदिर ट्रस्ट ने एक नए सदस्य को ट्रस्ट में सर्वसम्मति से चुना है. हरदोई जिले के रहने वाले और रिटायर्ड वन सेवा अधिकारी कृष्ण मोहन राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव होंगे. उनके शामिल होने से ट्रस्ट में दलित समाज का प्रतिनिधित्व एक बार फिर से सुनिश्चित हो गया है.