लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Mandi Bhav Today: कम बारिश और बाढ़ का असर, रायबरेली में सब्जियों के दाम बेकाबू, थाली से स्वाद गायब

Raebareli Mandi Bhav 27 July 2026: रायबरेली में कम बारिश और गंगा कटरी क्षेत्र की बाढ़ ने सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल ला दिया है. बढ़ती परिवहन लागत और कम आवक से टमाटर समेत हरी सब्जियां महंगी हो गई हैं. महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई पर पड़ रहा है.

ADVERTISEMENT

कम बारिश और बाढ़ का असर, रायबरेली में सब्जियों के दाम बेकाबू, थाली से स्वाद गायब
कम बारिश और बाढ़ का असर, रायबरेली में सब्जियों के दाम बेकाबू, थाली से स्वाद गायब
social share
Google CTA

Raebareli Mandi Bhav 27 July 2026: जिले में कम बारिश और गंगा कटरी क्षेत्र में आई बाढ़ का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंच गया है. हरी सब्जियों के दाम लगातार बढ़ने से लोगों का रसोई का बजट बिगड़ गया है. थोक मंडियों में बाहर से आने वाली सब्जियों की कीमतें डीजल की बढ़ी लागत के कारण बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर खुदरा बाजार में देखने को मिल रहा है.