लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Monsoon Weather: रायबरेली में आसमान में उमड़ रहे मेघ, लेकिन बिन बरसे ही हो रहे ओझल,किसान कर रहे बारिश का इंतजार

Raebareli Weather 27 July 2026: रायबरेली में आसमान में रोज काले बादल उमड़ रहे हैं, लेकिन बिना बरसे लौट जाने से उमस और गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. बारिश नहीं होने से किसान धान की रोपाई और फसलों को लेकर चिंतित हैं. अब सभी की निगाहें मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर टिकी हैं.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में आसमान में उमड़ रहे मेघ, लेकिन बिन बरसे ही हो रहे ओझल,किसान कर रहे बारिश का इंतजार
रायबरेली में आसमान में उमड़ रहे मेघ, लेकिन बिन बरसे ही हो रहे ओझल,किसान कर रहे बारिश का इंतजार
social share
Google CTA

Raebareli Weather 27 July 2026: जनपद में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आसमान में रह-रहकर काले बादलों का डेरा तो जम रहा है, लेकिन वे बिना बरसे ही आगे निकल जा रहे हैं. बादलों की इस 'बेवफाई' से जहां आम जनमानस भीषण गर्मी और उमस से बेहाल है, वहीं अन्नदाता की नजरें टकटकी लगाए आसमान की ओर टिकी हुई हैं.