लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में स्कूल जाते वक्त हादसा, आपस में टकराए दो स्कूलों के वाहन, 5 नौनिहाल चोटिल

Raebareli School Accident News: रायबरेली में सोमवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों से भरी बस और वैन की आमने-सामने टक्कर से अफरा-तफरी मच गई. हादसे में पांच बच्चे घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में स्कूल जाते वक्त हादसा, आपस में टकराए दो स्कूलों के वाहन, 5 नौनिहाल चोटिल
रायबरेली में स्कूल जाते वक्त हादसा, आपस में टकराए दो स्कूलों के वाहन, 5 नौनिहाल चोटिल
social share
Google CTA

Raebareli School Accident News: भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत उतरपारा गांव के पास आज सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला. सत्यनारायणी स्कूल की बस और लियो कान्वेंट स्कूल की वैन में जोरदार भिड़ंत हो गई. इस भीषण हादसे में दोनों स्कूलों के पांच मासूम बच्चे घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।