लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: घेराबंदी होते ही पुलिस पर झोंका फायर, बलिया में गवाह की हत्या का वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Ballia Crime News: बलिया में गवाह की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गड़वार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया. पूछताछ में हत्या की साजिश से जुड़े कई अहम खुलासे होने का दावा किया गया है.

ADVERTISEMENT

 घेराबंदी होते ही पुलिस पर झोंका फायर, बलिया में गवाह की हत्या का वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
घेराबंदी होते ही पुलिस पर झोंका फायर, बलिया में गवाह की हत्या का वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
social share
Google CTA

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में थाना गड़वार पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुराने मुकदमे के गवाह की हत्या के मामले में वांछित चल रहा एक अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया. पुलिस ने आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुए हैं.