लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में आधी रात चोरी का तांडव, सोते परिवार के घर से लाखों के गहने-नकदी साफ

Raebareli Robbery case: रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के सराय दामू गदियानी गांव में देर रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली. सुबह घटना का पता चलते ही इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Raebareli Robbery case: जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है. भदोखर के सराय दामू गदियानी गांव में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है.