Raebareli Encounter: रायबरेली में एनकाउंटर, पुलिस की घेराबंदी देख बदमाश अफजल ने तानी पिस्टल हुआ ढेर
Raebareli Crime News: रायबरेली के नसीराबाद में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य आरोपी अफजल के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने घेराबंदी कर उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

Rae Bareli News
Raebareli Crime News: रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई फिल्मी स्टाइल मुठभेड़ से इलाका दहल उठा. चेकिंग के दौरान खुद को घिरता देख लुटेरों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली मुख्य आरोपी अफजल के पैर में जा लगी जिससे वह वहीं ढेर हो गया. पुलिस ने घेराबंदी कर उसके दो अन्य साथियों, गुड्डू और मुकरीम को भी दबोच लिया है.