लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, बांस-बल्लियों के सहारे दौड़ रहा करंट, एक दर्जन गांवों पर हादसे का खतरा

Raebareli Electricity Department News: रायबरेली में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है. बांस-बल्लियों के सहारे दौड़ रही बिजली की लाइनें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं. साढ़े तीन साल से पोल लगाने का वादा अधूरा है, जबकि एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग रोजाना खतरे के साए में जी रहे हैं.

ADVERTISEMENT

 रायबरेली में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, बांस-बल्लियों के सहारे दौड़ रहा करंट, एक दर्जन गांवों पर हादसे का खतरा
रायबरेली में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, बांस-बल्लियों के सहारे दौड़ रहा करंट, एक दर्जन गांवों पर हादसे का खतरा
social share
Google CTA

Raebareli Electricity Department News: शिवगढ़ क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां विद्युत पोलों के अभाव में बांस और बल्लियों के सहारे हाईवोल्टेज करंट दौड़ रहा है. कस्बे की मास्टर कॉलोनी समेत क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में बिजली विभाग बिना खंभों और पक्के तारों के ही उपभोक्ताओं को कनेक्शन देकर भूल गया है. स्थिति यह है कि हल्की आंधी या तेज हवा के झोंकों से ये तार जमीन तक झूलने लगते हैं, जिससे हर वक्त बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है. विभागीय उदासीनता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश है.