Mainpuri News: राजस्व टीम पर हमले से हड़कंप, कुल्हाड़ी लेकर दौड़े आरोपी, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़, दो के खिलाफ एफआईआर
Mainpuri Revenue Department Team Attack: मैनपुरी के एलाऊ में सरकारी कार्य के दौरान राजस्व टीम पर कथित हमला और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद तहसीलदार और लेखपालों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.
ADVERTISEMENT

राजस्व टीम पर हमले से हड़कंप, कुल्हाड़ी लेकर दौड़े आरोपी; सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़, दो के खिलाफ एफआईआर
Mainpuri News: थाना एलाऊ क्षेत्र में सरकारी कार्य के दौरान राजस्व विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. कानूनगो और लेखपाल ने दो लोगों पर मारपीट, सरकारी वाहन में तोड़फोड़ तथा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए थाना एलाऊ में तहरीर दी है. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
