लेटेस्ट न्यूज़

यूपी किसका: सपा से निष्कासित पूजा पाल क्या दोबारा बन पाएंगी विधायक? क्या कहता है चुनावी समीकरण

Chail VidhanSabha 2027: 2027 के चुनाव में कौशांबी की चायल सीट पर पूजा पाल की साख दांव पर है. सपा से बगावत और अतीक अहमद हत्याकांड के बाद योगी की तारीफ करने वाली पूजा पाल क्या बीजेपी के टिकट पर दोबारा जीतेंगी?

ADVERTISEMENT

social share
google news

Chail VidhanSabha 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में कौशांबी की चायल सीट पर सबकी नजरें टिकी होंगी. यहां की वर्तमान विधायक पूजा पाल अब समाजवादी पार्टी से निष्कासित हो चुकी हैं. उनके निष्कासन की मुख्य वजह राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का साथ देना और सदन में अतीक अहमद की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था की जमकर तारीफ करना रहा. पूजा पाल के पति राजूपाल की हत्या अतीक के भाई ने की थी. ऐसे में उनका बीजेपी की ओर झुकाव एक बड़े नरेटिव को जन्म दे रहा है. लेकिन क्या यह बदलाव उन्हें 2027 में दोबारा जीत दिला पाएगा?