लेटेस्ट न्यूज़

ढाई मिनट में डेढ़ सौ राउंड फायर! जब बोलती थी अतीक और उसके परिवार की तूती, वीडियो वायरल

Prayagraj News:  बाहुबली और माफिया अतीक अहमद पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. दरअसल उमेश पाल और यूपी पुलिस के 2…

ADVERTISEMENT

ढाई मिनट में डेढ़ सौ राउंड फायर! जब बोलती थी अतीक और उसके परिवार की तूती, वी़डियो वायरल
ढाई मिनट में डेढ़ सौ राउंड फायर! जब बोलती थी अतीक और उसके परिवार की तूती, वी़डियो वायरल
social share
Google CTA

Prayagraj News:  बाहुबली और माफिया अतीक अहमद पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. दरअसल उमेश पाल और यूपी पुलिस के 2 जवानों की गोलियों और बमों से हमला कर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या का आरोप अतीक अहमद और उसके परिवार पर लगा था. बता दें कि अतीक, अतीक की पत्नी शाइस्ता और अतीक के बेटे असद पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था. इसी बीच अतीक अहमद के परिवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

क्या हो रहा है वीडियो में

वायरल वीडियो में अतीक अहमद के परिवार के कई सदस्य ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में अतीक का भाई अशरफ और बेटे अली अहमद भी दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही वीडियो में अतीक के कई गुर्गे भी गोलियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं.

जब 17 साल की उम्र में अतीक पहुंचा नैनी जेल तो शुरू हुई उसके आतंक की कहानी!

डेढ़ सौ राउंड से ज्यादा फायरिंग कर डाली

दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में अतीक के परिवार और गुर्गों ने ढाई मिनट के अंदर करीब डेढ़ सौ राउंड से ज्यादा फायरिंग कर डाली है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक शादी कार्यक्रम का है. वीडियो पुराना बताया जा रहा है.

वीडियो देख आसानी से समझा जा सकता है कि एक समय था जब अतीक और उसके परिवार को कानून का जरा सा भी डर नहीं था. जिस तरह से वीडियों में अतीक का परिवार फायरिंग करता हुआ दिख रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक समय अतीक का क्षेत्र में कितना दबदवा हुआ करता था.

वायरल वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें