जब 17 साल की उम्र में अतीक पहुंचा नैनी जेल तो शुरू हुई उसके आतंक की कहानी!
Atiq Ahmed News: जब 17 साल की उम्र में अतीक पहुंचा नैनी जेल तो शुरू हुई अतीक के आतंक की कहानी…
ADVERTISEMENT
अतीक अहमद के ऊपर यूं तो 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं लेकिन पहली बार अतीक अहमद को किसी केस में सजा का एलान हुआ है. वो भी एक या दो साल नहीं. बल्कि उम्र कैद की सजा. क्राइम की दुनिया से अतीक का बहुत पुराना नाता है.महज 17 साल की उम्र में पहली बार हत्या के आरोप के साथ अतीक के आतंक की कहानी शुरू हुई. अतीक पर सबसे पहले हत्या का आरोप लगा था. 17 साल की उम्र में जब अतीक अहमद प्रयागराज की नैनी जेल गया तभी से नैनी जेल से उसकी कहानी जुड़ती चली गई…