लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज के उमेश का प्राइवेट पार्ट उसकी भाभी मंजू ने ही काट दिया, फिर इसके पीछे की पूरी कहानी पता चली

प्रयागराज से बीते दिन एक खबर सामने आई थी कि 20 साल के एक युवक उमेश का किसी ने सोते वक्त प्राइवेट प्रार्ट काट दिया था. पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि युवक का प्राइवेट पार्ट किसी और ने नहीं बल्कि उसकी भाभी मंजू ने ही काटा है.

ADVERTISEMENT

Prayagraj News:सांकेतिक तस्वीर
Prayagraj News:सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

प्रयागराज से बीते दिन एक खबर सामने आई थी कि 20 साल के एक युवक उमेश का किसी ने सोते वक्त प्राइवेट प्रार्ट काट दिया है. युवक की जब नींद खुली तो उसे अपने आसपास कोई नहीं दिखाई दिया. ऐसे में ना सिर्फ युवक के घर वाले बल्कि आसपास के लोग भी हैरान थे कि आखिर 20 साल के उमेश की किसी के साथ ऐसी क्या दुश्मनी रही होगी. इस मामले में युवक के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई और पुलिस आरोपी की तलाश मे जुट गई. लेकिन परिजनों को ये नहीं पता था कि असली आरोपी घर में ही है. पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि युवक का प्राइवेट पार्ट किसी और ने नहीं बल्कि उसकी भाभी मंजू ने ही काटा है. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उमेश ने अपनी भाभी की छोटी बहन से शादी करने से इनकार कर दिया था जिससे परिवार में कलह शुरू हो गई थी. फिलहाल युवक की हालत अब ठीक है.