लेटेस्ट न्यूज़

जेवर एयरपोर्ट से कल उड़ेगा पहला विमान… जिन 172 किसानों ने दी थी जमीन अब वही होंगे पहले यात्री, लखनऊ पहुंचकर CM योगी से करेंगे मुलाकात

Noida Jewar Airport News: लंबे इंतजार के बाद जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरने को तैयार है. 15 जून यानी कल सोमवार को जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए रवाना होगी.

ADVERTISEMENT

Noida Jewar Airport First Flight News
Noida Jewar Airport First Flight News (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

Jewar Airport First Flight News: लंबे इंतजार के बाद जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरने को तैयार है. 15 जून यानी कल सोमवार को जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए रवाना होगी. इस खास उड़ान की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें आम यात्रियों की जगह उन 172 किसानों को सफर करने का मौका मिलेगा, जिन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए अपनी जमीन देकर इसके निर्माण में अहम योगदान दिया था.