बीएचयू से पीएचडी और फर्रुखाबाद से ताल्लुक... जानिए कौन हैं सोशल मीडिया पर छाईं स्टूडेंट लीडर सोनाली यादव?
प्रयागराज में महिला सुरक्षा को लेकर फ्रीडम मार्च का नेतृत्व करने वाली आयशा (AISA) नेता सोनाली यादव का वीडियो वायरल. जानिए कौन हैं फर्रुखाबाद की सोनाली यादव.
ADVERTISEMENT

Sonali Yadav
प्रयागराज में महिला सुरक्षा, यौन उत्पीड़न के खिलाफ और महिलाओं की आजादी की मांग को लेकर छात्राओं ने सड़कों पर उतरकर एक विशाल 'फ्रीडम मार्च' निकाला. यह मार्च लल्ला चुंगी स्थित महिला छात्रावास से शुरू होकर चंद्रशेखर आजाद पार्क (कंपनी गार्डन) तक गया. इस मार्च में सैकड़ों छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस प्रदर्शन को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की नेता और प्रयागराज से पीएचडी कर रही छात्रा सोनाली यादव ने लीड किया. प्रदर्शन के दौरान सोनाली यादव की नारेबाजी और बुलंद आवाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी तुलना जंतर-मंतर के आंदोलनों से की जा रही है.
