लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज में बाढ़ वाले इलाके से 500 मीटर दूर इस जगह बनेगी 1000 एकड़ में टाउनशिप, यहां मिलेंगी ये सब सुविधाएं

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद प्रयागराज में एक नई टाउनशिप बनाने की तैयारी में है. यह टाउनशिप फाफामऊ के पास लगभग 1,000 एकड़ ज़मीन पर बनाई जाएगी.

ADVERTISEMENT

Prayagraj New Township: सांकेतिक तस्वीर
Prayagraj New Township: सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद एक नई टाउनशिप बनाने की तैयारी में है. यह टाउनशिप फाफामऊ के पास लगभग 1000 एकड़ जमीन पर बनाई जाएगी. इसके लिए दस गांवों में जमीन का सर्वे पूरा हो चुका है. इस टाउनशिप के लिए ऐसी जमीन चुनी जाएगी जो बाढ़ से सुरक्षित हो. यह टाउनशिप बाढ़ वाले इलाकों से कम से कम 500 मीटर दूर होगी ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो. अधिकारियों ने हाल ही में निरीक्षण कर बाढ़ के पैटर्न को भी समझा है.