लेटेस्ट न्यूज़

‘सड़क बनवा दीजिए, आपको आने में दिक्कत नहीं होगी’, युवती ने CM योगी को निमंत्रण देकर की अपील

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सड़क को गड्ढा मुक्त करने की कवायद में जुटी हुई है, लेकिन अभी भी कई ऐसी सड़कें हैं…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सड़क को गड्ढा मुक्त करने की कवायद में जुटी हुई है, लेकिन अभी भी कई ऐसी सड़कें हैं जहां पर गड्ढे हैं और उनकी स्थिति खराब है. इन्हीं खराब सड़कों को लेकर यूपी के प्रयागराज से एक रोचक मामला सामने आया है. दरअसल, दुल्हन बनने जा रही एक युवती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी शादी का निमंत्रण भेजकर उन्हें आने का आग्रह किया है. साथ ही युवती ने सीएम योगी से सड़क बनवाने और आसपास की गंदगी को दूर करने की भी अपील की है.