लेटेस्ट न्यूज़

बिल्सी सीट पर 2027 का महासंग्राम! बीजेपी की मजबूत पकड़ के सामने सपा-बसपा की नई रणनीति, जानिए पूरा चुनावी गणित

ADVERTISEMENT

Bilsi Assembly Seat: बिल्सी विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. 2022 में बीजेपी ने यहां जीत दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत की थी, जबकि सपा और बसपा भी इस सीट पर अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं.

social share
Google CTA

Bilsi Assembly Seat: बिल्सी विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण सीटों में से एक है, जहां पिछले कुछ चुनावों में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले हैं. कभी इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का प्रभाव माना जाता था, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यहां अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हरिश्चंद्र साग ने जीत दर्ज की थी. इससे पहले समाजवादी पार्टी और बसपा भी इस क्षेत्र में मजबूत दावेदारी पेश करती रही हैं. बिल्सी सीट पर छत्रिय, कुशवाहा, दलित, मुस्लिम, ब्राह्मण, यादव, लोधी, मौर्य और साक जैसे समुदायों की भूमिका चुनावी नतीजों को प्रभावित करती है.