UPTak Baithak Logo

गुलफाम-जीशान के एनकाउंटर के बाद यूट्यूबर सलीम वास्तिक की हेल्थ को लेकर आ गई ये खबर, 7 दिन बाद अब कैसी है हालत

ADVERTISEMENT

Salim Wastik Health Update: यूट्यूबर सलीम वास्तविक की हालत हमले के 7 दिन बाद भी गंभीर बनी हुई है. साकेत के मैक्स हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती सलीम मौत से जंग लड़ रहे हैं. लोनी में हुए हमले के दोनों आरोपी भाई जीशान और गुलफाम पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो चुके हैं. जानें सलीम की सेहत का ताजा अपडेट और हमले के पीछे की पूरी कहानी.

social share
google news

Salim Wastik Health Update:गाजियाबाद के लोनी इलाके में अपने ही ऑफिस में सोफे पर लेटे सलीम वास्तविक पर जिस तरह दो नकाबपोश बदमाशों ने हमला किया उसका वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. हमलावरों ने उनके गले और पेट पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए थे. जहां इस हमले में शामिल दोनों सगे भाई जीशान और गुलफाम पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं. वहीं सलीम वास्तविक की सांसें अभी भी वेंटिलेटर और डॉक्टरों की निगरानी के भरोसे हैं.