गाजीपुर में एनकाउंटर के बाद कमलेश बिंद का शव पहुंचते ही भड़की हिंसा, पुलिस पर जमकर हुआ पथराव
ADVERTISEMENT
Ghazipur Encounter: गाजीपुर में 1 लाख के इनामी अपराधी कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद हालात बेकाबू हो गए. पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही भीड़ ने हंगामा कर दिया और पुलिस पर पथराव कर दिया. इस हिंसा में सीओ सिटी समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए.
Ghazipur Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 1 लाख के इनामी और चर्चित विनीत राय हत्याकांड के आरोपी कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद हालात बेकाबू हो गए. पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उसका शव गांव गौसाबाद पहुंचा, वहां माहौल अचानक तनावपूर्ण और हिंसक हो गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस पर पथराव हुआ जिसमें सीओ सिटी समेत कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. इस घटना के बाद पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
