UPTak Baithak Logo

सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर आई बधाइयों की बाढ़, मोदी-शाह से लेकर मायावती तक ने दी शुभकामनाएं

ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर देशभर के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. अजय सिंह बिष्ट से लेकर सीएम बनने तक के उनके सफर को याद किया गया.

social share
google news

Yogi Adityanath Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिन्हें उनके सख्त प्रशासनिक फैसलों और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है, आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक शुभकामना संदेशों की बाढ़ आ गई है. योगी आदित्यनाथ को जहां समर्थक बुलडोजर बाबा और महाराज जैसे नामों से संबोधित करते हैं वहीं विरोधी भी उनके प्रशासनिक फैसलों पर चर्चा करते नजर आते हैं. देश के बड़े नेताओं-डिप्टी सीएम से लेकर मायावती, नीतीश कुमार, राजनाथ सिंह और अमित शाह तक ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.