लेटेस्ट न्यूज़

चांदनी कुरैशी से निकाह कर शामली का आयुष मलिक बन गया रहमान... बकरीद पर उसने पढ़ी नमाज, क्या उसके मां-बाप भी बने मुस्लिम?

शामली में भारत मेडिकल स्टोर संचालक के परिवार के कथित धर्म परिवर्तन को लेकर स्वामी यशवीर महाराज ने गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

ADVERTISEMENT

Shamli News
Shamli News
social share
Google CTA

शामली में एक मेडिकल स्टोर संचालक के परिवार के कथित धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है. इस पूरे प्रकरण को लेकर बघरा (मुजफ्फरनगर) स्थित योग साधना यशवीर आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने एक बयान जारी कर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई के लिए 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है.