फेल या कम नंबर से परेशान छात्रों के लिए खुशखबरी! यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परीक्षा आवेदन की तारीख आई सामने, जानिए पूरी डिटेल
UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने छात्रों को एक और मौका देते हुए 2026 के लिए इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के हित में एक बेहद जरूरी फैसला लिया है. सरकार ने उन हजारों छात्र-छात्राओं की असफलता को सफलता में बदलने का एक और सुनहरा मौका दिया है जो किसी वजह से यूपी बोर्ड परीक्षा में पास नहीं हो पाए थे. माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने साल 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट व कम्पार्टमेंट और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है. इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा के जरिए छात्रों को एक और मौका दिया जा रहा है, जिससे उनका पूरा साल या करियर सिर्फ एक परीक्षा परिणाम की वजह से प्रभावित न हो. आवेदन प्रक्रिया 6 जून से शुरू होगी और छात्र 27 जून तक आवेदन कर सकते हैं.
