UPTak Baithak Logo

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी लड़ेगी यूपी में चुनाव, पार्टी के नेताओं ने दे दिया ये बड़ा बयान...

ADVERTISEMENT

UP Election 2027: कानपुर में हुई विकसित यूपी बैठक के बाद संकेत मिले हैं कि भारतीय जनता पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी.

social share
google news

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिनका जन्म 5 जून को हुआ था, एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में हैं. उनके जन्मदिन के दिन ही एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. पार्टी के भीतर और बाहर लगातार यह संकेत मिल रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ ही पार्टी का प्रमुख चेहरा होंगे.