लेटेस्ट न्यूज़

आमिर खान के भाई फैसल खान पहुंचे हरदोई... कौन हैं वो 71 साल की महिला जिन्हें ढूंढने के लिए जारी किया इमोशनल Video?

Faisal Khan latest news: हरदोई पहुंचे अभिनेता फैसल खान ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए लखनऊ से लापता 71 वर्षीय लल्ली देवी की तलाश में जनता से मदद की अपील की है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
एक्टर फैसल खान
social share
Google CTA

Faisal Khan latest news: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भाई और अभिनेता फैसल खान इन दिनों अपने पैतृक गांव हरदोई पहुंचे हुए हैं. वहां से उनकी एक बेहद भावुक तस्वीर सामने आई है, जहां वो किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं, बल्कि एक लाचार परिवार की मदद के लिए मीडिया के सामने आए. फैसल खान ने लखनऊ से लापता एक बुजुर्ग महिला को ढूंढने के लिए देश और प्रदेश की जनता से इंसानियत के नाते मदद की गुहार लगाई है.