मुजफ्फरनगर में LLB छात्र रोहन राठी की हत्या के पीछे कौन? नाले में पड़ी मिली इकलौते बेटे की बॉडी
मुजफ्फरनगर में 18 साल के एलएलबी छात्र रोहन राठी का शव गांव के बाहर नाले में मिला. वह प्रधान विवेक राठी का इकलौता बेटा था. पुलिस ने हत्या की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और एसओजी समेत तीन विशेष टीमें गठित की हैं.
ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar News
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बुधवार शाम अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए 18 साल के एलएलबी के छात्र रोहन राठी का खून से लथपथ शव गांव के बाहर नाले में पड़ा मिला. रोहन हरेटी गांव के मौजूदा प्रधान विवेक राठी का इकलौता बेटा था.
