पिता को मारने का मलाल नहीं बस दुख है कि वो तड़पकर...विनीत मिनोचा हत्याकांड में सगे बेटे सुब्रत की बातें सुन हर कोई हिल गया
कानपुर के कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बेटे सुब्रत के कथित कबूलनामे से साजिश के कई पहलू सामने आए. पुलिस के मुताबिक, करीब 40 लाख रुपये के कर्ज, संपत्ति और पारिवारिक विवाद के बीच हत्या की योजना बनाई गई थी.
ADVERTISEMENT

Kanpur Case Update
कानपुर के चर्चित कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में हर बीतते दिन के साथ रिश्तों के कत्ल की ऐसी खौफनाक दास्तान सामने आ रही है. पिता का कत्ल करने वाले आरोपी बेटे सुब्रत ने कैमरे के सामने आकर बिना किसी हिचकिचाहट के जो कबूलनामा दिया है वह रोंगटे खड़े करने वाला है. सुब्रत ने बेबाकी से कहा कि उसे अपने पिता की हत्या का रत्ती भर भी अफसोस नहीं है. उसे मलाल है तो बस इस बात का कि उसके पिता को चाकू से गोदकर मारा गया और वे तड़प-तड़पकर मरे.
