लेटेस्ट न्यूज़

रायबरेली में PDA रथ निकाल अखिलेश यादव ने भाजपा के साथ कांग्रेस को भी दिखाई ताकत! सपा चीफ के दांव से गरमाई सियासत

आज का यूपी: रायबरेली में अखिलेश यादव के पीडीए रथ से गर्माई सियासत. 'लोधी बनाम योगी' दांव, राहुल लोधी-पुलिस विवाद और 2027 चुनाव की रणनीति पर पढ़ें डिटेल रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का गहन विश्लेषण करते हैं. आज की पहली और सबसे बड़ी खबर रायबरेली से है जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने नए 'पीडीए रथ' के जरिए जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया और 'लोधी बनाम योगी' का नया सियासी दांव चलकर 2027 की लड़ाई की लकीर खींच दी है. दूसरी बड़ी खबर रायबरेली के बछरावां और हरचंदपुर में सपा विधायकों और स्थानीय पुलिस-प्रशासन के बीच हुई तीखी झड़प, कॉलेज में हुए विवाद और उसके बाद उभरे राजनीतिक घमासान से जुड़ी है. वहीं तीसरी प्रमुख खबर अखिलेश यादव द्वारा चलाए जा रहे 'सॉफ्ट हिंदुत्व' व 'नीला-लाल' कॉम्बिनेशन और बारिश के बीच उमड़े जनसैलाब के सहारे कांग्रेस व बीजेपी दोनों को अपनी ताकत दिखाने की नई रणनीति पर केंद्रित है. आइए इन तीनों खबरों को विस्तार से समझते हैं.