गोभी के खेत में मिला था 22 साल की युवती का सिर कटा शव, इतनी बेरहमी उसके साथ किसने की? ये निकला कातिल
UP News: यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने 22 साल की युवती के मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा किया है. बता दें कि युवती के गले पर वार किया गया था और उसे दर्दनाक मौत दी गई थी. जानिए पुलिस ने इस मामले में किसे गिरफ्तार किया?
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित इटौरा गौटिया में गोभी और मेंथी के खेत में एक युवती का शव मिला. शव खून से लथपथ था और युवती के गले पर जानलेवा हमला किया गया था. मंगलवार दोपहर जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को मिली, हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस के सामने युवती के कत्ल की जो कहानी सामने आई, उसने पुलिस को भी चौंक दिया.