संभल की रूपजहां के भाई ने पहले गला घोंटा फिर उसके अब्बू ने बदचलन बोल मुर्दा जिस्म को दोबारा मारा, इश्क की ऐसी सजा!
Sambhal Crime News:उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपनी ही बहन का गला घोंटकर उसकी हत्या दी। मामला प्रेम प्रसंग और अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण इलाके में तनाव का माहौल है.
ADVERTISEMENT

Sambhal Crime News: संभल के असमोली थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपनी ही बहन का गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके पीछे की वजह सिर्फ इतनी है कि बहन रूपजहां दूसरे समुदाय के लड़के से प्यार करने लगी थी. सामने आई जानकारी के मुताबिक रूपजहां का गांव के ही एक हिंदू लड़के के साथ अफेयर था और वह उसके साथ शादी के सपने सजों रही थी. लेकिन ये बात रूपजहां के परिवार को पसंद नहीं आई. इस बीच जब घर में कोई नहीं था तो रूपजहां का उसके भाई आलम के साथ विवाद शुरू हो गया. इस दौरान आलम ने अपनी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर इसकी जानकारी खुद उसने पुलिस को दी. घटना की जानकारी सामने आते जहां हर कोई सदमे में था तो वहीं रूपजहां के पिता ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे शायद लड़की सुनकर ही मौत को गले लगा लेती. रूपजहां के पिता ने कहा कि उनकी बेटी बदचलन थी और उन्हें किसी बात को पछतावा नहीं है.