UPTak Baithak Logo

कुशीनगर : रात में सपा प्रत्याशी के होटल पर पुलिस ने की छापेमारी, फिर दिखा ऐसा नजारा

Kushinagar News : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर लोकसभा सीट पर सातवें और अंतिम चरण में  मतदान होना है. वहीं मतदान के एक दिन पहले सपा प्रत्याशी के विरुद्ध पुलिस प्रशासन की छापेमारी का मामला सामने आया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर लोकसभा सीट पर सातवें और अंतिम चरण में मतदान होना है. वहीं मतदान के एक दिन पहले सपा प्रत्याशी के विरुद्ध पुलिस प्रशासन की छापेमारी का मामला सामने आया है. सपा और कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, कि भाजपा सरकार के दबाव में जिला प्रशासन काम कर रहा है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि होटल में अवैध रुपये रखे गए हैं. वहीं सपा के कार्यकर्ताओं का दावा है कि पुलिस को यहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है, ये कार्रवाई केवल परेशान करने के लिए की गई थी.