रात में पकड़ी ट्रेन और सुबह ऐसे हाल में मिले शव की सिहर गए अफसर, RPF के दो जवानों के साथ रास्ते में क्या हुआ
डीडीयू जंक्शन से मोकामा जा रहे दो आरपीएफ जवानों का शव गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया. जिस तरह से दोनों के शव अर्धनग्न अवस्था में मिले हैं उससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.
ADVERTISEMENT

bodies of two RPF jawans found on the railway track
डीडीयू जंक्शन से मोकामा जा रहे दो आरपीएफ जवानों का शव गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया. जिस तरह से दोनों के शव अर्धनग्न अवस्था में मिले हैं उससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल मृतक दोनों जवानों की पहचान हो गई है. इस मामले में गाजीपुर पुलिस भी आरपीएफ के साथ सक्रिय हो गई है और पूरी रात छानबीन करने के बाद गहमर थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है.
