लेटेस्ट न्यूज़

साले की शादी में पत्नी के साथ मिलकर हवाबाजी कर रहा था फौजी जीजा विशेष बाबू! अब लेने के देने पड़े

इटावा में सेना के जवान का पत्नी के साथ हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले की जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का नाम विशेष बाबू है जो भारतीय सेना में तैनात है.पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ADVERTISEMENT

Etawah News
Etawah News
social share
Google CTA

यूपी के इटावा में शादी समारोह के दौरान एक पति-पत्नी का हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले की जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का नाम विशेष बाबू है जो भारतीय सेना में तैनात है. विशेष बाबू अपनी पत्नी के साथ एक शादी में फंक्शन में शामिल हुआ था. इस दौरान उसने अपनी पत्नी के साथ लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की. इस घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना के जवान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.