लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में हुई मेट्रो की शुरुआत, जानें पहले कॉरिडोर में किन 6 स्टेशनों को जोड़ा गया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आगरा मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक कॉरिडोर का पश्चिम बंगाल से वर्चुअली शुभारंभ किया. बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान आगरा में मौजूद रहे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Agra Metro News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आगरा मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक कॉरिडोर का पश्चिम बंगाल से वर्चुअली शुभारंभ किया. बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान आगरा में मौजूद रहे. पीएम मोदी की ओर से शुभारंभ के बाद सीएम योगी ने ताज महल मेट्रो स्टेशन से ताज ईस्ट गेट तक का मेट्रो में सफर भी किया. बता दें कि आगरा के इस कॉरिडोर में 6 मेट्रो स्टेशन हैं, जिनमें 3 ऐलिवेटेड और 3 अंडरग्राउंड हैं.