लेटेस्ट न्यूज़

'जादुई सिक्के' को पाने के लिए नौकर ने की फूफा-भतीजे की हत्या, पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में हुए फूफा-भतीजा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के नौकर और उसका साथी गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में हुए फूफा-भतीजा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के नौकर और उसका साथी गिरफ्तार किया है. हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दावा किया है कि कथित चमत्कारी सिक्का प्राप्त करने के लिए ऋषभ ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी राजीव गर्ग और फूफा सुधीर गर्ग की निर्मम हत्या. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल होने वाले हथियार को भी बरामद कर लिया है.