लेटेस्ट न्यूज़

पहले बुआ संग पी खूब शराब फिर हथौड़े से डबल मर्डर को दिया अंजाम, गर्लफ्रेंड के लिए दरिंदा बन गया रजत

UP News: गोरखपुर पुलिस ने डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने रजत नाम के युवक को पकड़ा है. इसने जो कहानी सुनाई है, वह काफी हैरान कर देने वाली है. इसने पहले अपनी बुआ को शराब पिलाई और फिर उनके साथ ही कांड कर डाला.

ADVERTISEMENT

Gorakhpur, Gorakhpur News, Gorakhpur Viral News, Gorakhpur Police, Gorakhpur Crime News, Gorakhpur Crime, UP News, UP Viral News, Gorakhpur Double Murder
UP News
social share
google news

UP News: गोरखपुर के घोसीपुरवा में 23 नवंबर की रात 75 साल की शांति जायसवाल और उनकी 50 साल की बेटी विमला जायसवाल का कत्ल हो जाता है. दोनों को बड़ी बेरहमी के साथ मौत के घाट उतारा जाता है. गोरखपुर पुलिस इस डबल मर्डर की जांच शुरू कर देती है. अब इस हत्याकांड के 13 दिन बाद पुलिस ने डबल मर्डर का जो खुलासा किया है, उसने सभी को सन्न करके रख दिया है.