लेटेस्ट न्यूज़

फ्लैट मालकिन दीपशिखा शर्मा को किराया मांगने पर दंपत्ति अजय और आकृति गुप्ता ने सूटकेस में भर दिया, पॉश सोसाइटी का कांड

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां फ्लैट मालकिन दीपशिखा शर्मा की बॉडी सूटकेस में मिली है. वह किराया मांगने अपने दूसरे फ्लैट गईं थी. आरोप है कि वहां किराएदार पति-पत्नी ने फ्लैट मालकिन को मार डाला.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad, Ghaziabad News, Ghaziabad Crime, Ghaziabad Crime News, Ghaziabad Viral News, Ghaziabad Crime, Ghaziabad Deepshikha Murder Case, UP News, UP Crime, UP Crime News
UP News
social share
google news

UP News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में स्थित ओरा कायमेरा सोसाइटी में रहने वाली उमेश शर्मा की पत्नी दीपशिखा शर्मा ने अपने 2 फ्लैट किराए पर उठा रखे थे. वह खुद अपने पति के साथ इसी फ्लैट में रहती थीं. उनका एक फ्लैट भी इसी सोसाइटी में था. ये फ्लैट उन्होंने किराए पर अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता नाम के पति-पत्नी को किराए पर दे रखा था. मगर ये दोनों पिछले 6 महीनों से फ्लैट का किराया नहीं दे रहे थे. ऐसे में दीपशिखा शर्मा फ्लैट का किराया मांगने पहुंच गई. मगर उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि यहां उन्हें ऐसी दर्दनाक मौत दे दी जाएगी, जिससे हड़कंप मच जाएगा और लोग कांप जाएंगे.