बिजनौर में शादी कार्ड के नाम पर ठगों ने हैक कर लिया 100 लोगों का फोन, APK फाइल डाउनलोड करते ही ये सब हुआ
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में साइबर ठगों ने धोखाधड़ी का एक नया तरीका अपनाया है जिससे 100 से अधिक लोग शिकार बने हैं. ठगों ने WhatsApp पर शादी के कार्ड के नाम पर एक APK फाइल भेजकर कई लोगों के मोबाइल हैक कर लिए.
ADVERTISEMENT

Bijnor cyber fraud
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में साइबर ठगों ने धोखाधड़ी का एक नया तरीका अपनाया है जिससे 100 से अधिक लोग शिकार बने हैं. ठगों ने WhatsApp पर शादी के कार्ड के नाम पर एक APK फाइल भेजकर कई लोगों के मोबाइल हैक कर लिए. इस हैकिंग के बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते से 2700 रुपये भी निकाल लिए गए. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है. वहीं अब लोग WhatsApp पर आने वाले किसी भी फाइल या कार्ड को डाउनलोड करने में डर रहे हैं.
