बलरामपुर में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, पति-पत्नी की मौके पर मौत, 2 बच्चे घायल
Balrampur Road Accident: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में कार सवार 45 वर्षीय अखिलेश कुमार अविनाशी और उनकी पत्नी पूनम की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं 14 साल के बेटे दिव्यांश और सात साल की बेटी निष्ठा की हालत गंभीर बनी हुई है.
ADVERTISEMENT

Balrampur Road Accident: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में कार सवार 45 वर्षीय अखिलेश कुमार अविनाशी और उनकी पत्नी पूनम की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं 14 साल के बेटे दिव्यांश और सात साल की बेटी निष्ठा की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के कल्ला भट्टा के पास हुई है. बिहार का रहने वाला यह परिवार लखीमपुर से शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से कार टकरा गई. भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए. फिलहाल पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और परिजनों को सूचना देकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
कल्ला भट्टा के पास हादसा
शनिवार सुबह बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र के कल्ला भट्टा के नजदीक यह दर्दनाक हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखचे उड़ गए.
इस हादसे में 45 साल के कार चालक अखिलेश कुमार अविनाशी और उनकी पत्नी पूनम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. वहीं कार में मौजूद उनके 14 साल के बेटे दिव्यांश और सात साल की बेटी निष्ठा गंभीर रूप से घायल हो गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
शादी से लौट रहा था परिवार
मृतक दंपती और उनके बच्चे बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया स्थित ठाकुराई टोला के रहने वाले थे. जानकारी के मुताबिक वह लखीमपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. घायल बच्ची निष्ठा ने बताया है कि वह 26 नवंबर को हुई अपनी मौसी की शादी में शामिल होने नानी के घर गई थी. शनिवार सुबह करीब चार बजे परिवार के साथ नानी के घर से निकली थी. इसके बाद बच्ची ने बताया की उसे कुछ याद नहीं है. प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया, हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है और पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
