UPTak Baithak Logo

'नतीजा उसे भुगतना पड़ा...', सूर्या हत्याकांड में असद के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद चाचा आबिद ने तोड़ी चुप्पी!

Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड के बाद मारा गया मुख्य आरोपी असद के पोस्टमार्टम के समय  उस समय हलचल बढ़ गई जब उसके रिश्तेदार वहां पहुंचे.

ADVERTISEMENT

ghaziabad teen murder, surya murder video, cctv murder footage, teenage boy killing, group stabbing attack, ghaziabad crime update
सूर्या चौहान, मृतक (फाइल फोटो)
social share
google news

Ghaziabad Asad Encounter News: गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड के बाद मारा गया मुख्य आरोपी असद के पोस्टमार्टम के समय उस समय हलचल बढ़ गई जब उसके रिश्तेदार वहां पहुंचे. असद के चाचा आबिद, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले हैं, ने मीडिया से बातचीत करते हुए परिवार और असद से कई बातें साझा कीं. उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें गांव के लोगों के माध्यम से असद के एनकाउंटर में मारे जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. आबिद ने बताया कि असद का अपने पैतृक गांव से लंबे समय से कोई खास संबंध नहीं था. उनके अनुसार, असद कई वर्षों से गांव नहीं आता-जाता था और उसका अधिकांश समय गाजियाबाद में ही बीतता था. उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों का भी उससे बहुत अधिक संपर्क नहीं रहता था. चाचा के मुताबिक, असद के परिवार में उसकी सौतेली मां, एक बहन और एक भाई हैं. भाई शादीशुदा है और अलग रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहा है.