UPTak Baithak Logo

नाम के साथ ‘भाई’ नहीं बोला तो चला चाकू-तलवार, गाजियाबाद में 55 साल के देवेंद्र शर्मा को मौत के घाट उतारा!

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के कन्नौजा गांव में रविवार शाम मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों के साथ चाकू और तलवार से हमला किए जाने की बात सामने आई है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad Devendra Sharma Murder Case
Ghaziabad Devendra Sharma Murder Case (Photo Edit By AI)
social share
Google CTA

Ghaziabad Devendra Sharma Murder Case: गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के कन्नौजा गांव में रविवार शाम मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों के साथ चाकू और तलवार से हमला किए जाने की बात सामने आई है. इस मारपीट में करीब 55 साल देवेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है.